सोनीपत। साल बदला पर लोगों की सोच नहीं बदली। वंदे भारत पर फिर एक बार पत्थर मारे गए। मंगलवार शाम को हुई घटना को लेकर लोको पायलट राजीव कुमार की शिकायत पर आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार देर शाम नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही थी। सोनीपत स्टेशन से थोड़ी दूर शनि मंदिर के पास उस पर शरारती तत्वों ने सी 11 कोच पर पत्थर मारा। लोको पायलट राजीव कुमार ने इसकी सूचना सोनीपत स्टेशन अधीक्षक को दी।
वहीं, बुधवार को सोनीपत से सांदल कलां स्टेशन तक ऑपरेशन दोस्ती अभियान चलाकर लोगों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी से होने वाले नुकसान बताए गए।