फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटलस कंपनी से लोहा चोरी कर उसके पैसे से स्मैक का करते थे नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में बंद पड़ी एटलस साइकिल फैक्टरी के कार्यालय से हथियार चोरी करने के तीन आरोपियों को माडल टाउन चौकी पुलिस ने काबू कर लिया है। तीनों आरोपी फैक्टरी में लंबे समय से लोहा चोरी करके बेच रहे थे। तीनों स्मैक के आदी हैं। एक आरोपी पर 10 और दूसरे पर छह मुकदमे पहले ही दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी को रेलवे पार्क में कपड़े में बंधे हथियार पड़े मिले थे। इनको जीआरपी ने बरामद किया था। जांच करने पर पता चला कि हथियार बंद पड़ी एटलस साइकिल कंपनी से चोरी किए गए थे। यह हथियार कंपनी के गार्ड सुरक्षा में प्रयोग करते थे। कंपनी बंद हो जाने के बाद इनको आफिस की अलमारी में सुरक्षित रखा गया था। कबीरपुर के रहने वाले एटलस कंपनी के अधिकारी राकेश कुमार ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि चोर कंपनी से 315 बोर की 5 बंदूक, एक रायफल 315 बोर, एक एयर गन, 12 बोर के 256 कारतूस, 315 बोर के 9 कारतूस, 315 बोर के 5 खाली कारतूस व लाइसेंस चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।
जांच अधिकारी एएसआई प्रविंद कुमार को सूचना मिली कि जिस स्थान पर हथियार फेंके गए थे, वहां पर तीन युवक लगातार चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस ने युवकों को शक के आधार पर पकड़कर पूछताछ की। युवकों की पहचान पंचशील कालोनी के रहने वाले अजय व मोंटी तथा रूपनगर के रहने वाले संदीप के रूप में हुई। उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

अजय व संदीप पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज
अजय व संदीप पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। अजय पर चोरी और झपटमारी के 10 मामले दर्ज हैं, जबकि संदीप पहले ही छह मामलों में जेल जा चुका है। यह अक्सर एटलस फैक्टरी से लोहा चोरी कर बेचते रहते थे। उससे प्राप्त पैसों से स्मैक खरीदकर नशा करते थे। घटना के दिन तीनों साथ नहीं गए थे। फैक्टरी के एक गेट पर गार्ड था, जबकि दूसरा बंद था। बंद गेट से पहले अजय अंदर गया। उसके कुछ देर बाद ही संदीप व मोंटी अंदर पहुंच गए। जब उन्हें लोहे का कोई सामान नहीं मिला तो शीशा तोड़कर आफिस में घुस गए। वहां पर सेफ का ताला तोड़कर हथियार चोरी कर लिए। बाद में सोचा कि उन्हें कबाड़ी नहीं लेगा तो फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें