फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमघोंटू हवा : एक्यूआई <bha>@</bha>316, ग्रैप-4 किया गया लागू, हल्का स्मॉग छाया

Wed, 18 Dec 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल सोनीपत में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। वातावरण में हल्का स्मॉग छाया हुआ है, इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। साथ ही गले में खराश महसूस होने लगी है। प्रवाह कम होने से स्मॉग के कारण हवा दमघोंटू बनने लगी है।
विज्ञापन

मौसम में सर्दी के साथ ही हवा का प्रवाह कम होने से वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। हल्की स्मॉग छाने लगी है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बढ़ रहा है। यह बेहद खराब स्तर पर जा चुका है। मंगलवार एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 235 था। सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में और इजाफा होने का आशंका है। वहीं पीएम-10 का स्तर 406 व पीएम 2.5 का स्तर 364 तक पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसमें लोगों को परेशानी होने लगती है।





ग्रैप-4 के नियम हुए लागू, ठोस कार्रवाई का अभाव

ग्रैप-4 के नियम फिर से लागू कर दिए गए हैं। नियम लागू होने बाद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अभी भी खुले में निर्माण सामग्री पड़ी है। खुले में निर्माण सामग्री को डाला जा रहा है।
विज्ञापन




तापमान में हुई हल्की वृद्धि

हवा का प्रवाह कम होने से जिले के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी तो अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। आसमान पर हल्के बादल भी छाए रहे। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।



-
प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जहां पर भी प्रदूषण फैलाने वाले कारक दिखाई देते है तो उन्हें लेकर कार्रवाई की जाती है।

- प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड



हवा की गति धीमी होने से कोहरा छाने की संभावना है। 22 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर-पिश्चमी ठंडी हवा हल्की गति से चलेगी। दिन-रात्रि के तापमान में गिरावट आ सकती है। 21 व 22 दिसंबर को आंशिक बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन


- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें