फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सौतेले बेटे ने गला दबाकर मां का किया कत्ल, पिता से बोला- मां की तबीयत खराब है, घर आ जाओ

Tue, 06 Aug 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस टीम की गिरफ्त में सौतेली मां का गला दबाकर हत्या करने का आरोपी। स्रोत: पीआरओ
विज्ञापन
सोनीपत। बैंयापुर खुर्द गांव में सौतेले बेटे ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद फोन पर पिता से कहा कि मां की तबीयत बिगड़ गई है, जल्दी घर आ जाओ। पिता जब घर पहुंचा तो पत्नी बेसुध थी। अस्पताल लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हत्या की आशंका जताई तो पिता ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

उत्तर- प्रदेश के जिला कुशीनगर के कालिका रावनगर चकनरायनपुर निवासी महेंद्र प्रजापति तीन दशक से गांव बैंयापुर खुर्द स्थित मधुबन नगर में रहते हैं। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने कहा है कि वह पत्थर लगाने का काम करता है। 1990 में सीरजावती से उसकी शादी हुई थी। पहली पत्नी से तीन बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी रोशनी की शादी हो गई है। दो बेटी व बेटा गौरव (19) उसके साथ रहते हैं। महेंद्र ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने सात साल पहले यूपी के देवरिया के गांव कंचनपुर निवासी बबीता (33) से दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी से उसे कोई बच्चा नहीं है। तीन अगस्त को वह गन्नौर के गांव बेगा के स्कूल में पत्थर लगाने गया था। देर शाम बेटे गौरव ने फोन पर बताया कि मां की तबीयत खराब है। उनके गले में दर्द है, और मुंह से लार निकल रहा है। जब अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।
मामला संदिग्ध लगने पर शव भेजा मेडिकल कॉलेज
चिकित्सक ने मामला संदिग्ध मानकर व फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने के चलते 4 अगस्त को बबीता के शव को खानपुर रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सक ने गला दबाने से हत्या की आशंका जताई। इस पर महेंद्र ने अपने बेटे गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मां-बेटे में छोटी-छोटी बात पर होता था झगड़ा

महेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसकी दूसरी पत्नी बबीता का बेटे गौरव से अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। इससे घर का माहौल लगातार बिगड़ रहा था।
वर्जन-

-महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पति के बयान पर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर करण सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें