फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों की चोरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :09: सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता के वोटों की चोरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली खास होगी और कांग्रेस के सभी दिग्गज एक मंच पर दिखाई देंगे।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म में वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को लेकर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं की अहम रणनीतिक बैठक में प्रदेश नेतृत्व, सांसदों और पांच जिलों के विधायकों ने भाग लिया हालांकि कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला अनुपस्थित रहे।
बैठक में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और जींद जिले के नेता व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। पार्टी नेतृत्व में रैली को लेकर सभी की ड्यूटी निर्धारित की। बैठक के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जनता के वोटों की चोरी को कांग्रेस ने उजागर किया है।
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा ने वोटों में धांधली करके सरकार बनाई है। राहुल गांधी ने बाकायदा इसके सबूत पेश किए हैं। चुनाव आयोग इस बात का जवाब नहीं दे पाया कि लगातार तीन दिनों तक अपने आप वोट कैसे बढ़ रही थीं। 14 दिसंबर की रैली इस अन्याय के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश का मंच बनेगी।

बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित, कई विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।



खेल बजट इवेंट मैनेजमेंट में खर्च हो रहा : दीपेंद्र

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खेल बजट को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं पर खर्च होने वाला पैसा इवेंट मैनेजमेंट में लगाया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी मूलभूत ढांचागत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा अब देश में सबसे कम खेल बजट देने वाला प्रदेश बन चुका है जो खिलाड़ियों की उपेक्षा का बड़ा उदाहरण है।


हरियाणा में सबसे ज्यादा टोल प्लाजा

दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में उठाए गए मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में प्रति किलोमीटर सबसे अधिक टोल प्लाजा हैं। हरियाणा में 72 टोल प्लाजा हैं तो गुजरात में 62 हैं। प्रति व्यक्ति टोल वसूली हरियाणा में 900 रुपये जबकि उत्तर प्रदेश में मात्र 300 रुपये है। सरकार इस बोझ को कम करने में पूरी तरह विफल रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर बोले कि यह दौरा भारत-रूस के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगा। केंद्र सरकार पुतिन से मुलाकात के दौरान उन भारतीय युवाओं का मुद्दा जरूर उठाया जाए, जो रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना की ओर से सेवा दे रहे हैं और जिनके परिवार संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें