फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा के लिए राज्य की टीम श्रीनगर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की पुरुष एवं महिला टीम शनिवार को सोनीपत से रवाना हुई। प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 6 से 10 सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें हरियाणा के 18 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रवाना होने से पहले हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को नई स्पोर्ट्स किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा ने बताया कि भारतीय सेपकटकरा महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सोनीपत से हर्ष और अंश, भिवानी से धैर्य, लविश, एकांश व अमन तथा चरखी दादरी से हिमेश और हार्दिक शामिल हैं। महिला वर्ग में सोनीपत से मानवी, दीपांशी और हर्षु तथा भिवानी से पलक, वंदना, रूपाली, माही, राखी, आई लक्ष्मी और अरवी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

टीम के मुख्य कोच सुमित सरोहा, सहायक कोच संजीत सोनीपत और सपना भिवानी तथा टीम प्रबंधक मास्टर संत कुमार चरखी दादरी और नरेश कुमार ढिल्लों महेंद्रगढ़ खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन रेफरी भी मैचों का संचालन करेंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा भिवानी, राष्ट्रीय रेफरी एवं चरखी दादरी एसोसिएशन के सचिव सुनील और अमित सोनीपत शामिल हैं।

हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सोनीपत विधायक निखिल मदान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सेपकटकरा भविष्य की संभावनाओं वाला खेल है और इसमें खिलाड़ियों के लिए बेहतर कॅरिअर के अवसर हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यकारी सदस्य अशोक कुमार, सोनीपत सेपकटकरा एसोसिएशन के प्रधान विजय हुड्डा, सचिव जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राष्ट्रीय रेफरी भारत चोपड़ा और प्रदीप कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें