फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टेट शिक्षक अवार्डी यशवंती का गांव पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
अपने स्वागत के दौरान मुख्य अध्यापिका यशवंती सहरावत।
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय विद्यालय खेड़ी दहिया की मुख्याध्यापिका एवं स्टेट शिक्षक अवार्डी यशवंती सहरावत का गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने स्वागत किया। पंचायत की ओर से उन्हें फूलमाला, नोटों की माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फौजी भाईचारा एवं जीवन रक्षक ब्लड समिति सोनीपत की ओर से भी यशवंती को भेंट देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि राज्य स्तर पर सम्मान मिलना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यशवंती ने अपनी मेहनत और कार्यों से गांव का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से गांव के बच्चों को शिक्षा के साथ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें