फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत रोड पर सेफ्टी टैंक से पानी की निकासी शुरू कराई, जलभराव से मिलेगी राहत

Thu, 22 Aug 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत-गोहाना रोड पर नई सब्जी मंडी के पास हुए जलभराव को कम करने के लिए नगर परिषद की तरफ से पानी निकासी शुरू कर दी है। नप की टीम सेफ्टी टैंक से सड़क पर खड़े पानी को निकाल रही है ताकि सड़क पर हुए जलभराव से लोगों को निजात मिले।
विज्ञापन

सोनीपत-गोहाना रोड किनारे पर पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है, लेकिन नाले की ऊंचाई सड़क से अधिक होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ऐसे में सड़क पर बारिश का पानी खड़ा रहता है। इससे शहरवासियों व वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों की शिकायत के बाद नगर परिषद की टीम ने सड़क पर खड़े पानी की निकासी के लिए सेफ्टी टैंक से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है। पानी निकासी का काम पूरा होने के बाद पाइपलाइन दबाने की योजना पर काम किया जाएगा।




नई सब्जीमंडी के पास सड़क पर पानी भरा रहता है। सेफ्टी टैंक के माध्यम से सड़क पर पानी की निकासी की जा रही है। जिससे शहर वासियों को सड़क पर भरे पानी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें