फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टार प्रचारकों की दस्तक, सियासी रण में तेज हुई दिग्गजों की जंग

Sat, 02 May 2026 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी भी चरम पर है। अब चुनावी मैदान में स्टार प्रचारकों की एंट्री ने मुकाबले को हाई वोल्टेज बना दिया है। बड़े नेताओं की सभाओं और दौरों के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सोनीपत दौरे की शुरुआत हो गई है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और पार्टी उनके प्रभाव के जरिए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं भाजपा भी पीछे नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 मई को सोनीपत पहुंचकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
उनका यह दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी सीधे मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है। पार्टी इसे अपने पक्ष में माहौल बनाने का बड़ा अवसर मान रही है। इसके अलावा परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहले से ही जिले में सक्रिय हैं और लगातार जनसभाओं व बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मोहन लाल बड़ौली भी संगठनात्मक स्तर पर प्रचार अभियान को मजबूती देने में जुटे हुए हैं।
बढ़ गई चुनावी गतिविधियां
मतदान की तारीख 10 मई नजदीक आते ही हर वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। डोर-टू-डोर संपर्क, नुक्कड़ सभाएं और छोटी-बड़ी बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए विकास के वादों और पिछले कार्यों का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं।

इस बार का निकाय चुनाव केवल स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रह गया बल्कि इसमें राज्य और राष्ट्रीय राजनीति की झलक भी साफ दिखाई दे रही है। स्टार प्रचारकों की एंट्री से चुनाव अब व्यक्तित्व और नेतृत्व के इर्द-गिर्द भी घूमता नजर आ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, सड़क और सफाई जैसे बुनियादी मुद्दे प्रमुख हैं जबकि शहरी इलाकों में ट्रैफिक, सीवरेज और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बहस तेज है। ऐसे में दिग्गज नेताओं की सभाएं इन मुद्दों को किस तरह उठाती हैं यह चुनावी समीकरणों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है।

सोनीपत का निकाय चुनाव अब पूरी तरह से रोमांचक और कड़े मुकाबले में बदल चुका है। आने वाले दिनों में और बड़े नेताओं के दौरे की संभावना के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टार प्रचारकों की चमक मतदाताओं पर कितना असर डालती है और 10 मई को इसका परिणाम किस रूप में सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें