संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। कॉलेज मोड़ के नजदीक स्टांप पेपर विक्रेता का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद स्टांप पेपर विक्रेता के बैंक खाते से 46700 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित स्टांप पेपर विक्रेता ने जब बैंक में पूछताछ की तो कोई जानकारी मिली। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
गांव जागसी निवासी सतबीर ने बताया कि वह महिला थाने के पास स्टांप पेपर की बिक्री करते हैं। 1 अक्तूबर को काॅलेज मोड़ के निकट उनका मोबाइल गुम हो गया था। उन्होंने अपने स्तर पर मोबाइल फोन की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। वह एक सप्ताह बाद बैंक में गए तो जानकारी मिली कि उनके बैंक खाते से चार बार में 46700 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पहली बार उसके खाते से 20 हजार रुपये नक्का सिंह, दूसरी बार 15 हजार व तीसरी बार 1700 रुपये धनंजय यादव और चौथी बार नक्का सिंह के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।