फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवा सेतु कैंप में 27 विभागों के स्टॉल, 29 सितंबर तक मिलेगी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल सेवा सेतु के तहत नगर निगम कार्यालय में 27 सितंबर से लगाए जा रहे विशेष कैंप का सोमवार को दूसरा दिन रहा। कैंप में करीब 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि कैंप में रोजगार एवं स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण समेत नगर निगम और अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पात्र नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कैंप 29 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने नागरिकों से कैंप में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें