- एसएमडीए ने विकास की योजना बनाकर एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा
- आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ बनेंगे खेलों के कोर्ट और मल्टीपर्पज हॉल
- 30 एकड़ में बने स्टेडियम को मिलेगा नया स्वरूप, खिलाड़ियों की बढ़ेगी सुविधाएं
फोटो 11: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद
फोटो 12: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद
फोटो 13: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खराब पड़ी हाइमास्ट लाइटें। संवाद
फोटो 14: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड की जर्जर जालियां। संवाद
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) इस स्टेडियम के कायाकल्प पर 36.62 करोड़ रुपये खर्च का एस्टीमेट बनाकर सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया।
सरकार से योजना स्वीकृत होने के बाद स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होंगी। खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। 30 एकड़ में बने स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जुलाई में विधायक निखिल मदान ने एसएमडीए के अधिकारियों के साथ दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान खेलों के लिए आधुनिक कोर्ट बनाने की योजना पर विचार विमर्श हुआ। विधायक ने स्टेडियम के विकास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
-
रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उठते रहे हैं सवाल
स्टेडियम के रखरखाव को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। वर्ष 2020 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व खेल विभाग के बीच इसकी देखरेख की जिम्मेदारी को लेकर खींचतान हुई थी। उस समय स्टेडियम के रखरखाव पर करीब 70 लाख रुपये सालाना खर्च होने का मुद्दा भी उठा था। वहीं, वर्ष 2022 में खिलाड़ियों ने शौचालय, चेंजिंग रूम और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आवाज उठाई थी। आज भी वहीं समस्या बनी हुई है।
अब एसएमडीए की ओर से 36.62 करोड़ रुपये की विकास योजना तैयार किए जाने से स्टेडियम की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय स्तर के खेल मानकों के अनुसार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। फिलहाल एस्टीमेट तैयार होने के बाद विकास कार्यों की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
एचएसवीपी की ओर से तैयार किए गए लेआउट प्लान में स्टेडियम के लिए एथलेटिक्स से लेकर इंडोर और आउटडोर खेलों तक की सुविधाओं का विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इसमें 8 लेन का रनिंग ट्रैक, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, स्टीपलचेज, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप और पोल वॉल्ट जैसी एथलेटिक्स सुविधाओं के साथ फुटबाल मैदान का भी प्रावधान दिखाया गया है।
इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए अलग-अलग सुविधाएं
लेआउट प्लान में इंडोर खेलों के लिए दो कबड्डी कोर्ट, एक-एक कुश्ती कोर्ट और बॉक्सिंग रिंग का उल्लेख है। वहीं, आउटडोर खेलों में हॉकी मैदान, दो टेनिस कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, दो बास्केटबॉल कोर्ट, नेटबॉल कोर्ट और एक बॉक्स क्रिकेट कोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा आर्चरी फील्ड, दो पैडल टेनिस कोर्ट, दो पिकलबॉल कोर्ट और एक अन्य खेल मैदान शामिल है।
भविष्य में स्विमिंग पूल और हॉस्टल बनाने की भी योजना
लेआउट प्लान में भविष्य के विस्तार के तहत 10 लेन का स्विमिंग पूल, डाइविंग पूल और वार्मअप पूल बनाने का भी उल्लेख है। इसके अलावा मल्टीपर्पज हॉल, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, आठ दुकानें व कैफे और 675 कारों की पार्किंग की सुविधा प्रस्तावित है।
राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप सेक्टर-4 स्टेडियम सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके लिए एसटीमेट तैयार करके सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ए. मोना श्रीनिवास, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएमडीए।
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद