फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन के विवाद में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Tue, 24 Jun 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़-बागपत मार्ग पर रविवार रात को जमीन की बोली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बहालगढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी मुकेश ने थाने में शिकायत देकर बताया कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर पट्टे की जमीन की नीलामी थी। रविवार रात गांव गढ़ मिर्कपुर निवासी विशाल वहां पहुंचा और पंचायत की जमीन पर बोली को लेकर धमकाने लगा। विरोध करने पर उसने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां पर दहशत फैल गई। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
प्रतिरोध में मुकेश ने भी लकड़ी के बेंत से विशाल के पैर पर हमला कर दिया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें