फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर चौकी प्रभारी और मुंशी के पक्ष में उतरे सरपंच

Mon, 05 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
वकील के साथ बदसलूकी करने पर उठे विवाद में जहां पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश गुलिया व छोटे मुंशी कांस्टेबल विरेंद्र सिंह को डीएसपी ने लाइन हाजिर किया है। वहीं, वकील सुमित दहिया की तरफ से भी आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ इस्तगासा दायर किया जा चुका है। इतना ही वकीलों के वर्क सस्पेंड को अन्य वकीलों का भी समर्थन मिलने लगा है। इस मामले में अब झरोठ चौकी प्रभारी सुरेश गुलिया के पक्ष में आस-पास के विभिन्न गांवों के सरपंच उतर आए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत समिति चेयरमैन राजबीर दहिया झरोठ व विभिन्न गांवों के सरपंचों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में एक बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि अब से पहले चौकी इंचार्ज सुरेश गुलिया पर पक्षपात जैसे कोई भी आरोप नहीं लगे। ऊपर से क्षेत्र में खेतों से बिजली मोटरें चोरी, ट्रांसफार्मर चोरी व अन्य कई तरह के अपराध पर लगाम लगी है।
इससे पहले सैदपुर में सुरेश चौकी इंचार्ज थे, वहां पर भी इसी तरह से चोरी पर लगाम लगी थी। इसीलिए इस मामले को गंभीरता से देखते हुए इसकी सच्चाई तक पहुंचा जाए और जो भी दोषी हो केवल उसी पर कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट कराया जाए। वर्क सस्पेंड का डर दिखाकर एक पक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

सर्वम्सम्मति से फैसला लिया गया है कि सात दिसंबर तक इस मामले का निपटारा नहीं किया गया तो सरपंच एवं ब्लाक समिति सदस्य सड़कों पर उतर कर मार्ग को जाम कर देंगे। इस मामले में जल्द ही एक महापंचायत भी की जाएगी। जिसमें आगामी फैसला भी लिया जाएगा। इस मौके पर रामपुर सरपंच नरेश कालखंडा, मंजीत मंडोरा, कमलेश झरोठ, कृष्ण आनंदपुर, शीशपाल, शमशेर सिंह झरोठी, धर्मेंद्र सैदपुर, रमेश गढ़ी, सोनू वार्ड 8 से ब्लॉक समिति सदस्य, वार्ड 11 से जयपाल, राजेश कुमार, जयकिशन सरपंच कंवाली सहित विभिन्न पंच एवं सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें