फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश के खेल नर्सरी कोचों को मिलेगा दो महीने का वेतन, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

प्रदेश की खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण दे रहे कोचों रुका हुआ वेतन मिलने वाला है। खेल विभाग ने बजट जारी कर दिया है। प्रदेश के करीब 4 करोड़ 51 लाख के कुल बजट में रोहतक को 90 नर्सरियों के लिए 34 लाख 14 हजार 508 रुपये मिले हैं। सबसे ज्यादा बजट के मामले में रोहतक चौथे स्थान पर है। यह राशि कोचों के दो महीने के वेतन के लिए है। इस सत्र में एक भी महीने का वेतन अभी तक मिला नहीं है।

वहीं दूसरी ओर जिले में तीन जिले ऐसे भी हैं जिनका बजट अभी जारी नहीं हुआ है। यह जिले हिसार, हांसी और फतेहाबाद हैं। जींद को सबसे अधिक करीब 50 लाख रुपये मिले हैं और यह राशि 129 नर्सरियों के लिए है। कैथल लगभग 45 लाख रुपये के साथ दूसरे जबकि भिवानी करीब 40 लाख के साथ तीसरे नंबर पर है। पंचकूला को सबसे कम 7 लाख 7 हजार 336 रुपये मिले हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस जिले में नर्सरियों की संख्या सबसे कम है। जिलों का बजट नर्सरियों की संख्या के आधार पर आवंटित किया गया है। हिसार, फतेहाबाद और हांसी को बजट न मिल पाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेवार मिलने वाला बजट
जींद: 129 नर्सरियों के लिए 50,62,353 रुपये
रेवाड़ी: 59 नर्सरियों के लिए 23,97,298 रुपये
झज्जर: 54 नर्सरियों के लिए 20,16000 रुपये
महेंद्रगढ़: 40 नर्सरियों के लिए 14,63,967 रुपये
सोनीपत: 77 नर्सरियों के लिए 30,47,980 रुपये

रोहतक के जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि इस सत्र के दो महीनों का वेतन कोचों के बैंक खातों में जाएगा। सोमवार को बिलिंग की शुरू करने के पश्चात रकम खातों में भेजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर रकम कोचों तक पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें