फोटो 01: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में खेल महाकुंभ में रजत पदक विजेता ताइक्वांडो खिला
- फोटो : mathura
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ के दौरान रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
खेल महाकुंभ के तहत राज्यस्तरीय स्पर्धा का आयोजन फरीदाबाद में 2 से 4 अगस्त तक आयोजित किया गया। इसमें छात्रा हिमांशी ने अंडर 67 किलो भार वर्ग में तथा संजना, रितिका और सोनिया ने पूमसे ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीते। महाविद्यालय में पहुंचने पर संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य मंजुला स्पाह ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा छात्राएं आगे चलकर भी इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।