फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में 12, 13, 26 और 27 को विशेष मतदाता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए 12, 13, 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। ईआरओ-28 गन्नौर एवं एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मौजूद रहेंगे। मतदाता फार्म-6, 7 और 8 से संबंधित दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

दावे व आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। इसके बाद नोटिस और निपटान की प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक चलेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। एसडीएम ने पात्र नागरिकों से अपील की कि सूची में नाम नहीं होने या नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में बीएलओ के माध्यम से आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें