फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना खंड के 35 गांवों में विशेष ग्रामसभा आज और कल

Sat, 17 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खंड के 35 गांवों में 17 व 18 जनवरी को विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इनमें गांव के वोटरों का 40 फीसदी कोरम पूरा होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर 30 फीसदी कोरम के साथ अगली तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

संयोगवश यह भी पूरा नहीं हो पाया तो तीसरी तारीख 20 फीसदी कोरम के साथ निर्धारित की जाएगी। ग्राम सचिव अधिकारी सावन ने बताया कि इन सभाओं में सरकारी योजनाओं लाडो लक्ष्मी, बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन व अन्य की जानकारी दी जाएगी।
वित्त वर्ष 2025-26 में किए गए विकास कार्य बताए जाएंगे। साथ ही वीबी जी राम जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों की आधार कार्ड व वोटर कार्ड में कमी, फैमिली आईडी में संशोधन के बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। ग्राम सभाओं के संबंध में मुनादी हर गांव में की जा चुकी है ताकि हर गांव अपने स्तर पर कोरम पूरा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें