गोहाना। नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी के नेतृत्व में गांधी नगर स्थित वार्ड नंबर-22 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर परिषद की सफाई टीम ने क्षेत्र की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य कर वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया।
चेयरपर्सन ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान वार्ड नंबर-22 की पार्षद बबली देवी, नगर परिषद का स्टाफ तथा सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।