फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानीपत चुंगी और ड्रेन क्षेत्र में की गई विशेष सफाई

Thu, 18 Jun 2026 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के वार्ड नंबर 10 में सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र का निरीक्षण करतीं रजनी इन्द्रजीत विरमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। नगर परिषद गोहाना की ओर से चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। चेयरपर्सन रजनी विरमानी के नेतृत्व में सुबह वार्ड 10 में पानीपत चुंगी और ड्रेन के आसपास सफाई करवाई गई। इस मौके पर वार्ड 10 की पार्षद सुमन सैनी और संजय सैनी भी मौजूद रहे।
उन्होंने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और नगर परिषद की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। चेयरपर्सन ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर गोहाना बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें