फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिविर : 350 पेंशन धारकों ने करवाई दस्तावेजों की जांच

Sat, 28 Dec 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित सामुदायिक में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकाें के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 350 पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने सभी लोगों के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद पुनीत राई के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड-8 के करीब 350 पेंशन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने क्लर्क अमजद, आशा रानी, अनिल कुमार व प्रियंका के साथ सभी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच की। नगर निगम पार्षद पुनीत राई ने बताया कि शिविर में अधिकारियों के सहयोग से सभी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच पूरी करवाई गई। किसी पेंशन धारक को बिना काम करवाए वापस नहीं लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें