फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्लाटर हाउस में बनाई विशेष व्यवस्था, लोगों को जल्द मिलेगी बंदरों के आतंक से राहत

Wed, 10 Dec 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: साेनीपत के गन्नौर शहर में एक घर की दीवार पर बैठे बंदर। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। शहरवासियों को बंदरों के बढ़ते आतंक से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका बंदर पकड़ने के लिए टेंडर अलाॅट कर चुकी और एजेंसी को बंदरों को अस्थायी रूप से एकत्रित करने के लिए स्लाटर हाउस में विशेष स्थान उपलब्ध कराया है, जहां पकड़े गए बंदरों को रखा जाएगा। बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

इस सप्ताह के अंत तक एजेंसी बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर देगी। काफी समय से शहर में बंदरों के झुंड गलियों और बाजारों में उत्पात मचा रहे थे। कई बच्चों और बुजुर्गों के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए नगर पालिका ने यह कदम उठाया है।
एजेंसी पकड़े गए बंदरों को स्लाटर हाउस में एकत्रित करने के बाद उन्हें वन विभाग के सहयोग से यमुनानगर स्थित कलेसर के जंगलों में छोड़ा जाएगा। नगरपालिका के एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पकड़े गए बंदरों को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बाजार, स्कूलों और रिहायशी इलाकों में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। नगरपालिका की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- अरुण त्यागी, चेयरमैन, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें