फोटो: पांची जाटान के कार्यवाहक सरपंच सोनू।
गन्नौर। गांव पांची जाटान में निलंबित सरपंच अशोक के स्थान पर कार्यभार को लेकर चल रही प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इससे पहले कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। वीरवार को दोबारा बैठक बुलाई गई थी।
खंड विकास और पंचायत विभाग के सभागार में हुई बैठक में 18 में से 10 पंचों की उपस्थिति के साथ कोरम पूरा हो गया। बैठक बीडीपीओ राजेश टिवाना की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में वार्ड 4 के मुकेश, वार्ड 5 के अरविंद, वार्ड 8 की संतरो, वार्ड 10 की मीना, वार्ड 11 के रविंद्र, वार्ड 13 के दलबीर, वार्ड 14 की मुन्नी, वार्ड 16 की सोनू देवी, वार्ड 17 के सोनू और वार्ड 18 की रेखा मौजूद रहे।
कोरम पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सर्वसम्मति से वार्ड 17 के पंच सोनू को गांव का सरपंच कार्यभार सौंपा गया। पंचों व ग्रामीणों ने सोनू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बता दें कि पूर्व सरपंच अशोक को 13 मार्च को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पंचायत रिकाॅर्ड उपलब्ध न कराने के आरोपों के चलते निलंबित किया गया था।