फोटो 39: सोनीपत बार परिसर में बार एसोसिएशन के प्रधान का पदभार संभालने के दौरान अधिवक्ता सोनू भ
- फोटो : udhampur news
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन की कमान अब अधिवक्ता सोनू भारद्वाज के हाथों में आ गई है। वर्तमान प्रधान अनिल ढुल के बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा का सदस्य का चुनाव लड़ने के चलते इस्तीफा देने से सोनू को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गांव मलिकपुर निवासी सोनू भारद्वाज बार एसोसिएशन में उप प्रधान थे। प्रधान पद संभालने पर उन्होंने कहा कि पूरी सोनीपत बार उनका परिवार है । वकीलों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बार से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
इस दौरान संदीप खरब, सह-सचिव कृतिका, खजांची प्रवीण कुमार, पूर्व सचिव जयदीप कौशिक, रामअवतार त्यागी, राजीव त्यागी, जितेंद्र कौशिक, राजेश सिसोदिया, अंकित त्यागी, प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।