फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाॅकी टीम की जीत में सोनीपत के लाल का 'अभिषेक'

Sat, 03 Aug 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओलंपिक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांच दशक बाद हराया है। पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे सोनीपत के बेटे अभिषेक नैन ने शानदार खेल दिखाकर जीत में अहम योगदान दिया। अभिषेक नैन ने ऑस्ट्रेलिया टीम के डिफेंस को भेदकर गोल दागा तो सुमित कुमार ने बेहतरीन ऑलराउंडर खेल दिखाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में हुए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई को 3-2 से हरा दिया। भारतीय टीम जीत के बाद बुलंद हौसले के साथ 4 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। मुकाबले में मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए टीम को पहले राउंड में ही 1-0 से बढ़त दिला दी। उन्होंने गोल करने के तीन प्रयास किए, जिसमें एक में सफलता मिली। अभिषेक नैन व भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को उभरने का मौका नहीं दिया। पहले राउंड के समाप्त होने से पहले ही भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी काॅर्नर के माध्यम से एक और गोल जड़ दिया। पहले राउंड के बाद भारतीय टीम 2-0 की बढ़त से खेल रही थी।
सुमित ने पांच बार विरोधी टीम के खिलाड़ियों को गोल करने से रोका
गांव कुराड़ निवासी सुमित कुमार ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाते हुए डिफेंस व मिडफील्ड में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सुमित कुमार ने मुकाबले में पांच बार विरोधी टीम के खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। भाई जय सिंह ने बताया कि भारतीय टीम की जीत से परिवार के साथ गांव में खुशी का माहौल है। सुमित को टीम प्रबंधन की तरफ से दी गई जिम्मेदारी को वह बेहतर तरीके से निभा रहा है।
विज्ञापन

अभिषेक के प्रदर्शन से परिवार गदगद
सचिन नैन ने बताया कि उनके भाई अभिषेक नैन ने पिछले दो मुकाबलों में टीम को बेहतर शुरुआत दी है। अभिषेक के प्रदर्शन से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर देशवासियों को झूमने पर मौका दिया है। मां सूरत देवी ने बताया कि बेटे अभिषेक देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह आगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर बधाई देती हूं, लेकिन अभी कार्य अधूरा है, भारतीय टीम से आस है कि वह इस बार स्वर्ण पदक जीतकर लौटे।

अभिषेक, श्रीजेश व कप्तान हरमनप्रीत रहे मुकाबले के हीरो

अभिषेक नैन, कप्तान हरमनप्रीत व गोलकीपर श्रीजेश ने मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अभिषेक नैन ने मुकाबले के दौरान पहले क्वार्टर में गोल दाग दिया था। अभिषेक नैन ने चौथे राउंड में भी गोल जड़ दिया था, लेकिन रेफरी ने फैसले को बदल दिया। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि रेफरी के पास फैसले को बदलने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं था। इसके बाद भारतीय कप्तान ने पेनल्टी कार्नर के माध्यम से गोल जड़ दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरे राउंड में पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल किया। वहीं अपना अंतिम ओलंपिक खेल रहे श्रीजेश ने टीम की जीत में अपना शत प्रतिशत दिया। उन्होंने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के नौ अटैक को रोककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें