फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुश्ती में सोनीपत के कुनाल ने 61 किलो में जीता सोना

विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के खरखौदा में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने हाथ मिल
विज्ञापन
खरखौदा। 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत प्रताप स्कूल में आयोजित अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। 8 से 10 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। समापन अवसर पर विधायक पवन खरखौदा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

57 किलो भार वर्ग में फरीदाबाद के जतिन, 61 किलो में सोनीपत के कुनाल, 65 किलो में रेवाड़ी के अभिषेक, 70 किलो में झज्जर के विकास ने पहला स्थान हासिल किया। 74 किलो में सोनीपत के रोहित, 79 किलो में सोनीपत के युवराज, 86 किलो में हिसार के कुंदन पूनिया, 92 किलो में रोहतक के सुप्रीत, 97 किलो में गुरुग्राम के देव और 125 किलो में गुरुग्राम के पवन ने स्वर्ण पदक जीते। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी, कोच ओमप्रकाश, रवींद्र और मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें