फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फैक्ट्रियों मेें लगी आग, बचने के कुछ मजदूरों ने छत से लगाई छलांग, दो चोटिल

विज्ञापन
राई इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड स्थित राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह 4 फैक्ट्रियों में आग लग गई। इस दौरान कुछ मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने आग से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। इसमें दो मजदूरों को चोटेें आई हैं। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की भयावता को देखते हुए सोनीपत व पानीपत से दमकल विभाग की गाडिय़ों को बुलाया गया। फैक्ट्रियों में टीन के शैड होने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबल एक गत्ता व अन्य सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। यहां काम कर रहे कुछ मजदूरों मेें हड़कंप मच गया। मजदूरों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग ने आस-पास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात की शिफ्ट में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने फैक्ट्री से निकलने का रास्ता न देख छत से छलांग लगा दी। जिससे दो मजदूरों को काफी चोटेें आई हैं। फैक्ट्रियों में लगी आग की सूचना के बाद राई व कुंडली से दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच आग भड़कती देख सोनीपत के अन्य स्थानों व पानीपत से भी दमकल विभाग की गाडिय़ां बुलाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। संभावना जताई जा रही है कि आग बिजली की तारों में हुए शॉट सर्किट के कारण लगी है। 
विज्ञापन

राई इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में लगी आग और उठता धुआं - फोटो : Amar Ujala
राई इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में लगी आग और उठता धुआं
विज्ञापन

राई इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी जिसमे आग से नुकसान हुआ - फोटो : Amar Ujala
राई इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी जिसमे आग से नुकसान हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें