फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान योगेश्वर दत्त ने स्थापित की अपने गुरु की प्रतिमा

Fri, 14 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
विज्ञापन
प्रतिमा का अनावरण करते हुए महंत कालीदास व पहलवान योगेश्वर दत्त। - फोटो : bureau
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपने गांव भैंसवाल कलां में अपने गुरु सतबीर सिंह की प्रतिमा की स्थापना की। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सांपला के महंत कालीदास विशेष रूप से पहुंचे थे।
विज्ञापन

वीरवार को गांव भैंसवाल कलां में एक कार्यक्रम के दौरान पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपने प्लॉट में अपने गुरु सतबीर सिंह की प्रतिमा की स्थापना की। पहलवान योगेश्वर दत्त ने कुश्ती के आरंभिक गुर सतबीर सिंह से सीखे थे। इसके अलावा सतबीर सिंह हरियाणवी रागिनियों के प्रमुख गायक थे।
18 जुलाई 2016 को सतबीर सिंह का निधन हो गया था। योगेश्वर ने अपने गुरु का अंतिम संस्कार अपने प्लाट में कराया था। तभी उन्होंने एलान किया था कि वह इसी स्थान पर मास्टर जी की प्रतिमा स्थापित कराएंगे। योगेश्वर ने बैसाखी पर्व पर गुरु की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कराई। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक जगबीर सिंह मलिक, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, प्रो. वीरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, सूरजमल शर्मा, भानू प्रकाश शर्मा, राजेंद्र कौशिक, धर्मबीर गौड़, परशुराम, मुकेश गौड़ के अलावा गांव भैंसवाल कलां व आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें