फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: एक अप्रैल को रद्द रहेंगी दो पैसेंजर ट्रेनें, तीन एक्सप्रेस का समय बदला, यात्रियों को होगी परेशानी

Wed, 29 Mar 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 40 से 130 मिनट रोककर चलाया जाएगा। गीता जयंती एक्सप्रेस 31 मार्च को पानीपत स्टेशन तक चलेगी और 1 अप्रैल को पानीपत से ही यात्रा प्रारंभ करेगी। रेलवे ने दिल्ली से अंबाला कैंट स्टेशन के बीच दो दिन बिजली और यातायात ब्लॉक का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और अंबाला कैंट स्टेशन के बीच चल रहे काम की वजह से रेलवे ने बिजली और यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते 31 मार्च और 1 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली और कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को 1 अप्रैल को रद्द किया गया है, जबकि तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस परिवर्तन से यात्रियों को दो दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट पर विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्य के कारण 31 मार्च और 1 अप्रैल को यातायात ब्लॉक लिया है। इस दौरान दिल्ली-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (04449 और 04452) को 1 अप्रैल के लिए निरस्त किया गया है।

ट्रेन संख्या 04449 सुबह 7:55 बजे दिल्ली स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करती है। जिसका सुबह 9:09 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव होता है। वहीं ट्रेन संख्या 04452 दोपहर 1 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर 3:20 बजे सोनीपत पहुंचती है। गीता जयंती एक्सप्रेस (11841 व 11842) का दो दिन संचालन प्रभावित रहेगा। गीता जयंती एक्सप्रेस 31 मार्च को पानीपत स्टेशन तक चलाई जाएगी, जबकि 1 अप्रैल को पानीपत स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन


बीच रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेन
पश्चिम एक्सप्रेस (12925) 31 मार्च को अपने निर्धारित समय से आदर्श नगर दिल्ली-करनाल स्टेशन के बीच दो घंटा 10 मिनट रोककर चलाई जाएगी। जिसका सुबह 11:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव है। सचखंड एक्सप्रेस (12715) 31 मार्च को 40 मिनट और नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12460) 1 अप्रैल को 90 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस को 30 मिनट फिरोजपुर स्टेशन, 30 मिनट अंबाला कैंट और 30 मिनट दिल्ली स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा।

रेलवे ने दिल्ली व अंबाला कैंट स्टेशन के बीच 31 मार्च व 1 अप्रैल को बिजली व यातायात ब्लॉक लिया है। जिससे दो पैसेंजर ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी और तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें