फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन में बांटा शहर, हर जोन का अलग प्रभारी

Sat, 17 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक कर्मियों की बैठक लेते यातायात प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम का झाम जिलेवासियों के लिए मुसीबत बन चुका है। इससे निजात के लिए पुुलिस ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत जिले को चार जोन में बांटकर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास शुरू किया गया है। चारों जोन को अलग-अलग प्रभारी के हवाले किया गया है। इससे जाम लगने पर उस क्षेत्र के प्रभारी को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। सभी जोन प्रभारियों को एक-एक पीसीआर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही राइडर भी दिए गए हैं। जाम से मुक्ति के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने जोन सिस्टम लागू कर लोगों को राहत दी थी। पुलिस ने फिर से इस सिस्टम को लागू किया है।
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं जोन
जोन :1 : शहर का सेक्टर-14 व 15 और सेक्टर-12 बाईपास। इसमें सेक्टर क्षेत्र की की मार्केट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  मार्केट में अक्सर जाम की समस्या रहती है। इतना ही नहीं बाईपास पर भी भारी वाहनों के चलते जाम लगता था। इस जोन के प्रभारी शहरी ट्रैफिक प्रभारी वीरेंद्र सिंह को बनाया गया है।
जोन : 2 : शहर का गीता भवन चौक, सुभाष चौक, मामा भांजा चौक व मुरथल अड्डा शामिल है।  यह क्षेत्र जाम से सबसे अधिक प्रभावित होता है। खासकर गीता भवन चौक व मामा भांजा चौक पर जाम के हालात बने रहते हैं। इस जोन के प्रभारी उप निरीक्षक दीवान सिंह होंगे।
विज्ञापन

जोन : 3 : ककरोई रोड, सेक्टर-23 क्षेत्र व महलाना चौक को शामिल किया गया है। यहां पर स्कूल की छुट्टी के समय ज्यादा दिक्कत होती है। इस जोन के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को बनाया गया है।
जोन : 4 : छोटूराम चौक व पुलिस लाइन क्षेत्र शामिल किया गया है। यहां सड़क पर अक्सर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इससे निपटने के लिए इस क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा। इस जोन के प्रभारी निरीक्षक सुंदर को बनाया गया है।
भारी वाहनों से निपटने को लगेगा विशेष नाका
शहर को जाम से बचाने के लिए रोहतक रोड पर रोहट या बैंयापुर के पास पुलिस का विशेष नाका लगाया जाएगा, जिससे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोका जा सके। भारी वाहन भी काफी हद तक शहर में जाम का कारण बनते हैं।
तत्कालीन एसपी ने शुरू की थी योजना
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने दिसंबर, 2014 में ही सोनीपत में नियुक्ति के दौरान यह जोन सिस्टम शुरू किया था। जिसके तहत चार जोन बनाकर हर जोन पर एक प्रभारी लगाया था। बेशक उनके तबादले के बाद यह सिस्टम बंद दिया गया था, लेकिन आज भी यातायात व्यवस्था को देखकर उसी योजना की सराहना करते हैं। इसे देखते हुए अब फिर उसी प्लान में काम करने का निर्णय लिया गया है।
अतिक्रमण पर कसेगा शिकंजा
शहरी यातायात प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पीली लाइन से बाहर खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा। फूल विक्रेता और कार की साज-सज्जा करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। साथ ही दिन के समय भारी वाहनों को किसी सूरत में शहर में नहीं आने दिया जाएगा।
जाम की समस्या लगातार बढ़ रही थी। इससे निपटने के लिए चार जोन प्रणाली लागू की जा रही है। इसके तहत सभी जोन को अलग प्रभारी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अश्विन कुमार जाम की समस्या को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं। इसी को लेकर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

-आर्यन चौधरी, डीएसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें