जांटी रोड कुंडली स्थित दीप मेडिकोज पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापामार कार्रवाई करते हुए नशीली दवाएं पकड़ीं। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी कि कुंडली के मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेची जा रही है। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को कुंडली के दीप मेडिकोज पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को कई बोतल और कैप्सूल नशीली दवाओं के मिले, जिसके बाद टीम ने कागजी कार्रवाई कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
फोटो 33- मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं मिलने के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी