फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Sun, 28 Dec 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन भवन व वर्टिकल गार्डन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नववर्ष में एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। नवीनीकरण के पश्चात स्टेशन पर पर्यटन स्थलों के बोर्ड संस्कृति से रूबरू करवाएंगे। साथ मुख्य द्वार पर पांडवों के नाम से बन रहे गुबंद महाभारतकालीन याद दिलाएंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ रुपये से नवीनीकरण के कार्य जारी हैं, इन्हें पूरा करने के लिए मार्च 2026 का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि पहले इसे नवंबर तक पूरा किया जाना था।
रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए नया साल आधुनिक सुविधाओं की सौगात भरा रहेगा। योजना के तहत स्टेशन पर यात्रियों व कर्मचारियों के लिए भवन पुनर्निर्माण के साथ एक और फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढ़ियां व लिफ्ट लगवाने के कार्य किए जा रहे हैं। दिल्ली के मंगोलपुरी की सफेद जालीदार शीट प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ियां लगाकर नवीनीकरण कार्य की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ 6 अगस्त, 2023 को वर्चुअल माध्यम से सोनीपत स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी।
रेलवे स्टेशन पर जल्द हाईटेक सुविधाएं मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे स्टेशन पर करीब 85 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।

फोटो 08- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन भवन व वर्टिकल गार्डन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें