फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के स्टोर रूम में धूल फांकता मिला खेल का सामान

Wed, 04 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
स्टोर में धूल में अटे सामान खेल सामान को देख डीसी केएम पांडुरंग जिला खेल अधिकारी से जवाब लेते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
एक तरफ प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही है, लेकिन खिलाड़ियों को खेल का सामान वितरित करने के लिए अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे। खिलाड़ियों को दिया जाने वाला खेल सामान मैदान तक नहीं पहुंचकर स्टोर में ही रख दिया गया। अव्यवस्था का यह आलम कहीं और नहीं बल्कि सुभाष स्टेडियम में ही देखने को मिला है। इसके चलते नए सामान स्टेडियम परिसर के स्टोर रूम में रखा हुआ जर्जर धूल फांक रहा है। इस बात का पता तब लगा जब डीसी केएम पांडुरंग मंगलवार दोपहर सुभाष स्टेडियम में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस पर उन्होंने डीएसओ प्रेम सिंह हुड्डा को फटकार लगाई, साथ ही कहा कि स्टोर में धूल फांक रहे सामान को कोच के सहारे गांवों में वितरित करने की बजाय खुद भी वितरित करें। डीसी ने कहा कि अपना काम सुधारकर खेल के नए सामान को ग्राम पंचायतों में बच्चों के लिए उपलब्ध करवाओ।

ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के पास संसाधनों की कमी
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के खेलने के लिए आया हुआ नया खेल का सामान पिछले कई माह से सुभाष स्टेडियम में रखा हुआ है। खेल अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी को खोलने की योजना तैयार रही है। इसकी प्रक्रिया जारी है, लेकिन दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी इन संसाधनों का अभाव झेल रहे हैं। खेलने की ललक और पदक जीतने की चाह में गाव की कृषि भूमि में अभ्यास कर प्रशासन की व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन


तीसरे की चाबी ही नहीं मिली
सुभाष स्टेडियम के दो स्टोरों पर व्यर्थ पड़े खेल के सामान को देख भड़के डीसी ने जिला खेल अधिकारी को इस सामान को अब तक खिलाड़ियों में वितरित नहीं करने का कारण भी पूछा। जवाब नहीं दे पाए तो डीएसओ को शीघ्र खेल का सामान खिलाड़ियों में वितरित करने के आदेश दिए। इस दौरान डीसी ने खेल अधिकारी को तीसरे स्टोर को चेक कराने के लिए बोला, लेकिन लापरवाही इस हद तक देखने को मिली कि तीसरे स्टोर की चाबी नहीं मिली। जिस पर डीसी ने खेल अधिकारी को फटकारा और वहां पर रखे कंडम सामान की लिस्ट तैयार कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। साथ ही यहां पर डीसी पांडुरंग ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किए जा रहे करीब दो करोड़ के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निर्माणाधीन शूटिंग रेंज व कुश्ती हॉल के संबंध में भी अधिकारियों को शीघ्रता से काम करने के आदेश दिए।

किराया बढ़ाने के लिए डीएसओ को आदेश
सुभाष स्टेडियम की जमीन पर गोहाना रोड की तरफ बनी दुकानों को देख उन दुकानों की स्थिति को जाना। इस दौरान डीसी ने डीएसओ को इन दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन


कुश्ती हॉल में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाए
जिला उपायुक्त ने कहा कि कुश्ती हॉल में अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हॉल परिसर में एक बायोमेट्रिक मशीन लगाकर एक प्रणाली को चालू किया जाए। केवल योग्य खिलाड़ी या कोच वहां पर बायोमीट्रिक मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अंदर जा सकेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जा सकेगा। इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें