फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से फटा ट्रांसफार्मर, बाइक सवार दो झुलसे, अंधेरे में डूबा खेवड़ा

Sun, 08 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
खेवड़ा में ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : sonipat
विज्ञापन
बिजली निगम के ट्रांसफार्मर कितने सुरक्षित है, इसकी पोल शुक्रवार देर शाम हल्की बूंदाबांदी से खुल गई। खेवड़ा में नेशनल हाईवे किनारे लगा ट्रांसफार्मर में बूंदाबांदी शुरू होते ही स्पार्किंग से आग लग गई और वह ट्रांसफार्मर फट गया। इससे निकला तेल वहां से बाइक पर जा रहे दो युवकों पर गिर गया, जिससे वह मामूली रूप से झुलस गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने से हाईवे पर काफी देर तक वाहन भी रुके रहे और उसकी आग कम होने पर ही आगे वहां से वाहन गुजरे। वहीं, ट्रांसफार्मर में आग लगने से खेवड़ा गांव अंधेरे में डूबा रहा, जहां 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा बूंदाबांदी के कारण शहर में भी बहालगढ़ रोड समेत कई अन्य जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

लपटें देख रुक गए वाहन
खेवड़ा गांव में मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे के किनारे घरेलू कनेक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। यहां शुक्रवार शाम को हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हुई तो उस ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलनी शुरू हो गई। उससे काफी देर तक चिंगारी निकलती रही और उसके बाद ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। उससे आग की ऊंची लपटें निकलनी शुरू हो गईं और उससे तेल निकल गया, जिसके छींटे वहां से बाइक पर गुजर रहे दो युवकों पर गिर गए। जिससे वह मामूली रूप से झुलस गए, लेकिन ट्रांसफार्मर में इस तरह से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और हाईवे से गुजरने वाले वाहन काफी दूर रुक गए। ट्रांसफार्मर में काफी देर तक लपटें उठती रहीं और उनके कम होने पर ही वाहन वहां से गुजरे।
पहले भी निकलती थी चिंगारी
खेवड़ा गांव के रहने वाले संदीप, राजू आदि ने बताया कि बूंदाबांदी के तुरंत बाद ही ट्रांसफार्मर में आग लगने से वह फट गया था और उसी समय बिजली गायब हो गई थी। इसके बाद से पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी और शनिवार दिन में भी शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में पहले भी कई बार चिंगारी उठती रहती थीं और उसके बारे में बिजली कर्मियों को बताया गया था, लेकिन उसके बावजूद उसे ठीक नहीं किया गया। 
विज्ञापन

शहर में भी बाधित रही बिजली
शहर में शुक्रवार देर शाम बूंदाबांदी के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिनमें बहालगढ़ रोड के अलावा बहालगढ़ चौराहे पर भी बिजली कई घंटे तक बाधित रही। बाद में इसे सुचारु किया गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनको कई घंटे अंधेरे में बिताने पड़े।
खेवड़ा में ट्रांसफार्मर फटने के बारे में मुझे जानकारी नहीं मिली है। वहां ट्रांसफार्मर में आग लगी है तो उसे एक्सईएन व एसडीओ ने अपने स्तर से ठीक करा दिया होगा या वहां दूसरा लगवा दिया होगा।
विज्ञापन

-एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें