फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण, एक दिन का समय भी मांगा

Wed, 11 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
कच्चे क्वार्टर मार्केट में प्रधान राकेश चोपड़ा दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर मार्केट में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन व व्यापारियों के बीच चल रही खींचतान बढ़ती दिख रही है। जहां प्रशासन पक्के अतिक्रमण को हटाने की बात कर रहा है, वहीं व्यापारी केवल बाहर रखे सामान को हटाने के लिए तैयार हैं। वे पक्के अतिक्रमण को हटाने आने पर प्रशासन का विरोध करने की तैयारी कर चुके हैं, क्योंकि वह अपनी दुकानों के सहारे ही परिवार का गुजारा करने की बात कह रहे हैं। वहीं बुधवार देर शाम हुई व्यापारियों की मीटिंग में प्रशासन से मामले में एक दिन का समय मांगा गया है। व्यापारियों ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बीच प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन का अल्टीमेटम आज खत्म
प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत एसडीएम निशांत यादव ने कच्चे क्वार्टर मार्केट के व्यापारियों को सोमवार के दिन वहां जाकर दो दिन में अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा ने बुधवार सुबह खुद ही व्यापारियों के पास उनका बाहर रखा सामान अंदर करवाया। राकेश चोपड़ा का कहना है कि वहां लोगों की दुकान बहुत छोटी है और उनके सहारे ही परिवारों का गुजारा चलता है। इसके बाद भी दुकानों को प्रशासन तोड़ देता है तो दुकानदार अपना परिवार कैसे चलाएंगे। इस कारण ही वह बाहर सामान नहीं रखेंगे, जिससे लोगों को वहां से निकलने में कोई परेशानी नहीं हो। उसके बाद बुधवार देर शाम जिले के व्यापारियों की कच्चे क्वार्टर मार्केट में मीटिंग हुई। इसमें कहा गया कि प्रशासन उनको एक दिन का समय दे, जिससे वह भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बता सकें। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी बृहस्पतिवार को कोई अभियान चलाया जाता है तो उसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान जिला व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला, पवन तनेजा, संजय वर्मा, विनोद गुप्ता, राकेश चोपड़ा, संजय जैन, बसंत जैन आदि मौजूद रहे।
पहले कमेटी बनाए डीसी, फिर कोई फैसला लें
जिला व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि जब वह सभी इकट्ठा होकर डीसी केएम पांडुरंग से मिले थे तो उन्होंने व्यापारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी बनाने के लिए कहा था। ताकि वे सभी बैठकर अतिक्रमण हटाने को लेकर बात कर सकें और उसको मिलकर हटवा सकें। संजय सिंगला ने कहा कि डीसी को पहले कमेटी का गठन कराना चाहिए और उसके बाद इस पर फैसला लिया जाए जो सभी को मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें