फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी जिस तरह की भाषा बोल रहे, वह पार्टी हित में नहीं : ग्रोवर

Mon, 29 May 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी नई पार्टी बनाएं या पार्टी में रहकर जनता की सेवा करें। यह उनका निजी फैसला है। वह जब तक भाजपा में हैं, पार्टी में सांसद को पूरा मान-सम्मान मिल रहा है। राज्यमंत्री सोमवार को शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क में शहीद की प्रतिमा की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वह पार्टी के हित में नहीं है। वहीं राज्यमंत्री ने फसल बीमा योजना को लेकर कांग्रेस व इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसानों को मुआवजे के तौर पर दो-दो रुपये के चेक मिलते थे। आज लाखों रुपये के चेक दिए जा रहे हैं। विपक्ष किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ने की बात कहने वाले इनेलो नेता अभय चौटाला के बयान पर चुटकी लेते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सभी को पता है कि किस सरकार के कार्यकाल में क्या होता था। इस मौके पर गुलशन विरमानी, नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें