फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दो एंबुलेंस तैनात कराएंगे एसपी

Sun, 26 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा में गुजर रहे करीब 30 किलोमीटर लंबे हाईवे पर अब तड़पकर किसी की जान न जाए इसके लिए पुलिस ने पहल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने इसे लेकर विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत हाईवे पर दो एंबुलेंस खड़ी की जाएंगी, जिससे हादसा होते ही तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके। साथ ही पुलिस हाईवे पर धूमिल हो चुके संकेतकों को भी दुरुस्त कराने का प्रयास करेगी। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया को भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सीमा से गुजर रहे हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं। इसमें कई को समय पर उपचार न मिलने के कारण जान गंवानी पड़ती है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए हाईवे पर विशेष एहतियाती कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस हाईवे पर इस तरह प्रबंध करने जा रही है कि घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाकर उनकी जान को बचाया जा सके। हाईवे पर हादसे रोकने के लिए भी पुलिस अपने स्तर पर कदम उठाने जा रही है।
जीटी रोड व गोहाना-पानीपत हाईवे पर मिलेगी सुविधा
पुलिस अधीक्षक की नई योजना के तहत जीटी रोड व गोहाना-पानीपत हाईवे पर एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। एंबुलेंस एक निश्चित दूरी पर खड़ी की जाएगी। हाईवे के 30 किलोमीटर क्षेत्र व गोहाना-पानीपत हाईवे पर दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। एंबुलेंस हाईवे पर होने के चलते हादसे के बाद पांच से सात मिनट में ही एंबुलेंस मिल सकेगी।
विज्ञापन

हाईवे पर लगवाए जाएंगे संकेतक
पुलिस हाईवे पर धूमिल हो चुके संकेतक को भी दुरुस्त कराएगी। इसके लिए पुलिस की तरफ से नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया को पत्र लिखा जाएगा। हाईवे पर बेहतर संकेतक से भी हादसों में कमी लाई जा सकेगी।
स्पीड पर लगाम का होगा प्रयास
हाईवे पर वाहनों की लगातार बढ़ रही स्पीड को भी पुलिस नियंत्रित करने की रणनीति बना रही है। इसके लिए हाईवे पर इंटरसेप्टर मशीन लगाई जाएगी। हाईवे पुलिस के पास उपलब्ध मशीन को अलग-अलग स्थानों पर खड़ा कर वाहनों की गति जांची जाएगी। साथ ही अधिक गति में चल रहे वाहनों के चालान किए जाएंगे।
हाईवे पर हो रहे हादसों में जान न जाए इसके लिए पुलिस पहल करने जा रही है। हाईवे पर हादसों को पूरी तरह से रोक पाना संभव नहीं है। ऐसे में घायल को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने व समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हाईवे पर बेहतर एंबुलेंस की सेवा दी जाएगी। साथ ही हाईवे के संकेतक बेहतर रखने के लिए एनएसएआई को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें