फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार किसान की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-डंपर की टक्कर से मौत

Thu, 29 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को देखते ग्रामीण - फोटो : sonipat
विज्ञापन
खान से रेत लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खेत से वापिस लौट रहे बाइक सवार किसान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर डंपर सहित खेतों में उतर गया, जिससे डंपर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौका देखकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने यमुना मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सूचना के बाद डीएसपी राहुल देव व मुरथल थाना प्रभारी आशीष मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नांदनौर गांव निवासी किसान सुनील उर्फ मोटा (30) वीरवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से यमुना मार्ग से होते हुए अपने खेत से गांव आ रहा था। इसी दौरान तेज गति से यमुना खान पर रेत लेने जा रहे है ट्रैक्टर डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई और तेज गति होने के कारण ट्रैक्टर डंपर पलट गए। उसके बाद ट्रैक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
चालक को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि मृतक किसान सुनील के चाचा प्रवीन की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक  बैंयापुर निवासी ओमबीर के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर और डंपर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ओवरलोड व तेज गति से वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण प्रवीन, सुरेश, विरेंद्र, अशोक, बिट्टू ने आरोप लगाया कि रेत की खान से रेत के वाहन तेज गति से चलने के साथ ओवरलोड होकर चलते हैं। वे इस बारे में कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना कि बेलगाम ट्रैक्टर चालकों की मनमानी के चलते हादसे हो रहे हैं लेकिन उनकी गति कम नहीं हो रही। वीरवार को भी अगर ट्रैक्टर चालक धीमी गति से होता तो यह हादसा नहीं होता। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से ओवर लोड व तेज गति से दौड़ रहे वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें