फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में इसराना के बीडीपीओ घायल

Thu, 09 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा की गाड़ी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जीटी रोड पर गढ़ी कला गांव के नजदीक एक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) की गाड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, लेकिन बीडीपीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बीडीपीओ को उपचार के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और जांच शुरू की।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी जितेंद्र शर्मा पानीपत के इसराना में बतौर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वीरवार को वे अपनी गाड़ी में सवार होकर सोनीपत से इसराना अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वह जीटी रोड पर गन्नौर के गढ़ीकलां गांव के निकट पहुंचे तो उनकी कार आगे से जा रहे टैक्टर से जा टकराई। टक्कर लगते ही उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और जितेंद्र शर्मा भी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल बीडीपीओ को गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें