फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार बोला, सरकार बेटे को दे नौकरी

Thu, 18 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से युवती का अपहरण करने के बाद उसकी निर्मम हत्या के मामले में युवती के परिजनों ने सरकार से बेटे के लिए नौकरी की मांग की है। परिजनों का कहना हैै कि बेटी की कमाई से ही परिवार का गुजर बसर होता था, जिसकी दरिंदों ने हत्या कर दी। युवती के मामा ने मांग की है कि उसके भांजे को नौकरी दी जाए, जिससे उनके परिवार का गुजारा चल सके। युवती के पीड़ित परिवार को उपायुक्त पहले ही साढ़े 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, इस मामले में रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस तीसरे दिन भी कुछ नहीं उगलवा पाई। हालांकि पुलिस ने मामले में छह अन्य परिजनों व पड़ोसियों को जांच में शामिल कर उनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन

यह था मामला
पुलिस ने रोहतक की पार्श्रवनाथ सिटी में एक युवती का शव बरामद किया गया था। उसकी शिनाख्त सोनीपत की युवती के रूप में हुई थी। युवती घर से नौ मई को लापता हुई थी। वारदात का खुलासा कीर्तिनगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर उसने युवती की हत्या की है। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की बात भी कबूल की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर ले रखा है। युवती की मां ने सुमित के भाई कुलदीप व अमित, उसकी मां शीला व उनके पड़ोस में रहने वाले बेद, नवीन और विनोद की भूमिका पर भी संदेह जताया था।
सभी को जांच में किया गया शामिल
पुलिस ने सभी छह को जांच में शामिल किया है। बताया गया है कि पुलिस ने सभी से बुधवार को पूछताछ की है, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। उन्हें पुलिस अभी भी क्लीनचिट देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें