फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को बचाने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित

Sat, 11 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बही महिला व उसके बेटे को बचाने वाले पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया है। उन्होंने थाना प्रभारी को बधाई दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव फाजिलपुर की रहने वाली रिंकी (26) अपने छह वर्षीय बेटे के साथ नौ मार्च को नहर पर पूजन सामग्री बहाने गई थी। इसी दौरान महिला व उसके बच्चे का पैर फिसल गया था और वह नहर में बह गए थे। इसी दौरान सदर थाना प्रभारी पहलाद की टीम नहर के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने मां-बेटे को नहर में बहते देखा तो मुख्य सिपाही सोनू व होमगार्ड के जवान ललित ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी थी। उन्होंने दोनों को नहर से सकुशल निकाल लिया था।
इस पर पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने उनकी बहादुरी व ड्यूटी के प्रति सतर्कता के चलते शनिवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने सदर थाना प्रभारी पहलाद सिंह को भी बधाई दी। साथ ही पुलिस कर्मियों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के मददगारों को लगातार सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें