फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत पुलिस की कार्रवाई: यमुना नदी के पास चल रहे अवैध शराब ठेके पर छापेमारी, करीब 95 पेटी बरामद

Sat, 04 Nov 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बहालगढ़ थाना में नियुक्त मुख्य सिपाही राजू ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी टीम के साथ गांव गढ़ मिरकपुर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि यमुना नदी के निकट खेतों में अवैध रूप से शराब ठेका चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गढ़ मिरकपुर के पास यमुना नदी के निकट अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब ठेके पर पुलिस छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। देर रात पुलिस के छापे के दौरान सेल्समैन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया सेल्समैन
बहालगढ़ थाना में नियुक्त मुख्य सिपाही राजू ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी टीम के साथ गांव गढ़ मिरकपुर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि यमुना नदी के निकट खेतों में अवैध रूप से शराब ठेका चलाया जा रहा है। जिस पर वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर सेल्समैन मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से शराब को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मौके से 95 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब के साथ बीयर भी बरामद की है। पुलिस ने शराब ठेका चला रहे ठेकेदारों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब ठेके से शराब को कब्जे में ले लिया है। वहां किसी के नहीं मिलने से उसके संचालकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें