दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के 44 असिस्टेंट प्रोफेसर को आखिर तीन साल के इंतजार के बाद प्रमोशन मिल गया। इनमें 43 असिस्टेंट प्रोफेसर को छह हजार से सात हजार एकेडमिक ग्रेड पे के साथ ही स्टेज एक से दो में प्रमोशन दिया गया है, जबकि एक असिस्टेंट प्रोफेसर को आठ हजार ग्रेड पे के साथ स्टेज तीन में प्रमोशन दिया गया है। इन सभी का प्रमोशन 2013-14 में होना था, लेकिन उसी समय से यह मामला खिंचता चला आ रहा था। अब नये वीसी ने आकर एग्जीक्यूटिव काउंसिल की मीटिंग में मुहर लगवाकर यह प्रमोशन कराए हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के हर पांच साल में प्रमोशन होते हैं, लेकिन दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में 2013-14 से अभी तक असिस्टेंट प्रोफेसर का प्रमोशन नहीं हुआ था। इसके लिए कई बार मीटिंग भी हुई, लेकिन प्रमोशन पर मुहर नहीं लग सकी। इस तरह असिस्टेंट प्रोफेसरों का प्रमोशन का इंतजार लंबा होता जा रहा था और यह इंतजार तीन साल लंबा हो गया। मुरथल यूनिवर्सिटी में नये वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आकर प्रमोशन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कराया और 44 असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रमोशन कराए गए। इन सभी का एकेडमिक ग्रेड पे व स्टेज दोनों को बढ़ा दिया गया है। इस तरह दो साल बाद यह सभी असिस्टेंट प्रोफेसर फिर से प्रमोशन की जद में आ जाएंगे। वहीं जिनका प्रमोशन किया गया है, उनमें सभी विभागों के असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 44 असिस्टेंट प्रोफेसरों का प्रमोशन दिया है जो तीन साल से पेंडिंग चल रहे थे। इन सभी का एकेडमिक ग्रेड पे बढ़ाया गया है तो इनकी स्टेज भी बढ़ गई है। यह अच्छा काम किया गया है और आगे समय पर प्रमोशन होते रहेंगे तो असिस्टेंट प्रोफेसरों को उसका फायदा मिलेगा।
-डॉ. दिनेश सिंह, प्रधान दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी टीचिंग एसोसिएशन
इनको मिला छह से सात हजार ग्रेड पे व स्टेज एक से दो में प्रमोशन
राजवीर सिंह, कविता राठी, जितेंद्र कुमार, संजीव इंदौरा, अजमेर सिंह, दिनेश कुमार अटल, डॉ. गीता सिंह, सुनीता मलिक, राजेश्वर दास, रेखा यादव, रजनीश पंवार, डॉ. मनीष कुमार सैनी, रोहताश धीमान, अजय डबास, डॉ. अदिति आर्य, डॉ. कृष्ण कुमार सेलवाल, डॉ. पमिला सिंह, डॉ. रीति चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, अनीता सिंह, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. सुदेश चौधरी, मनोज पंवार, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आसिमा, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. हरिओम, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह मलिक, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सोनिया नैन, डॉ. विजय तोमर, डॉ. रविंद्र सहरावत, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सुरेंद्र दूहण, डॉ. सतपाल, डॉ. पंकज कुमार, मनीषा मनचंदा, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मयूर चिकारा
वहीं, डॉ. संजय मुद्गिल को सात से आठ हजार ग्रेड पे व स्टेज दो से तीन में प्रमोशन मिला।