फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन पर हादसा, दो की मौत

Sat, 25 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
घटना के बाद गाड़ी को देखते हुए ग्रामीण - फोटो : bureau
विज्ञापन
सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग शुरू होने से दो दिन पहले शुक्रवार को गांव भैंसवाल कलां के नजदीक एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रेल का इंजन एक ईको गाड़ी से टकरा गया। जिससे इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला निवासी वतनपाल, जितेंद्र और संदीप दूध बेचने का कारोबार करते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद ये तीनों भैंस लेने बीधल से गांव भैंसवाल कलां जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीधल-भैंसवाल कलां रोड स्थित सोनीपत-गोहाना-जींद पर फाटक तो बना दिया गया है, लेकिन यहां किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। जब इन तीनों ने अपनी ईको यहां से गुजारनी चाही तो उसी समय जींद से सोनीपत की ओर ट्रायल के लिए जा रहे एक इंजन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन ईको गाड़ी को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गया। गाड़ी के परखचे उड़ गए। हादसे में ईको में सवार वतनपाल और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भेज दिया। वहीं दोनों शव मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों गांव भैंसवाल कलां निवासी सत्यनारायण के पास आ रहे थे। जिन्होंने एक भैंस चरान के लिए किसान को दे रखी है। जिसका समय पूरा होने पर ये लोग भैंस को वापस लेने जा रहे थे।

रेलमंत्री कल दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
रेलमंत्री सुरेश प्रभु रविवार को सोनीपत-जींद रेल को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को रेलवे जींद से सोनीपत तक ट्रायल कर रहा था। जींद से चलकर इंजन सोनीपत जा रहा था। जब वह गांव भैंसवाल कलां के पास रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो एक ईको गाड़ी से जा टकराया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद रेल इंजन सोनीपत रवाना हो गया।
विज्ञापन


क्या बोले जांच अधिकारी
घटना की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि इंजन से गाड़ी टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर एक ईको गाड़ी इंजन से टकराई मिली। जिसमें नरेला निवासी वतनपाल व जितेंद्र की मौत हो गई और संदीप घायल हो गया। घायल को इलाज और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें