फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किया एस्मा का विरोध, जलाई प्रतियां

Sun, 26 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
गीता भवन चौंक पर एस्मा के सर्कुलर की प्रतियां जलाते कर्मचारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारी शनिवार को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा नियम का विरोध किया और एस्मा के सर्कुलर की गीता भवन चौक पर प्रतियां भी जलाईं।  
विज्ञापन

वहीं कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव द्वारा एस्मा लागू करने के बाद भी कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहेंगे। 29 और 30 जून को राज्यव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही निर्णय लिया कि 27 जून को शाम 7 बजे शहर के मुख्य मार्गों पर मशाल जुलूस निकालेंगे। प्रदेश की अध्यक्षता कर रहे कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान हरपाल सिंह व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने कहा कि सरकार ने 23 सब डिवीजनों का निजीकरण भंग करने की बजाय जानबूझकर एस्मा नियम लागू किया है। जिससे कोई भी कर्मचारी 6 माह तक किसी भी प्रकार की हड़ताल नही कर सकता है। हालांकि सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर सुनवाई नहीं की, जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर जरूर जाएंगे। प्रदर्शन का संचालन संघ के जिला सचिव जयभगवान दहिया ने किया। इस अवसर पर शीलकराम मलिक, राजेंद्र सैनी, कृष्ण कौशिक, ओमप्रकाश मलिक, राजसिंह, अजीत सिंह, ईश्वर सिंह, महेंद्र मलिक, आनंद राणा, सुनील दत्त, मोहम्मद अली, रणवीर मलिक, बिजेंद्र शर्मा, संजय, बिजेंद्र कादियान सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें