फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर आज जमा कराएगा 92 लाख का बिल, सप्लाई शुरू

Fri, 15 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओमेक्स हाइट और फ्लैट मालिकों के बीच बिजली बिल को लेकर चल रहे विवाद का हल निकल आया है। एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को दो घंटे चली मीटिंग में बिल्डर 92 लाख बकाया बिजली का बिल भरने के लिए तैयार हो गया। हालांकि शर्त रखी कि बिल की यह राशि फ्लैट मालिकों की सिक्योरिटी राशि से काटी जाएगी। सिक्योरिटी राशि 4 करोड़ के करीब है। इस पर सहमति बनने पर एसडीएम ने लिखित में ओमेक्स हाइट को बिल जमा कराने के आदेश दिए। इसके बाद बिजली निगम ने सप्लाई चालू कर दी। बिल्डर शनिवार को बिल की राशि जमा कराएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ओमेक्स हाइट में 450 के करीब परिवार रहते हैं। कई महीने से बिजली का बिल नहीं जमा कराया गया, जिसके चलते बिजली निगम ने दो दिन पहले लाइन काट दी। इसके चलते बुधवार दोपहर बाद से परिवार अंधेरे में रह रहे थे। लिफ्ट चालू नहीं होने और पानी सप्लाई सहित दूसरी किल्लत से परिवार परेशान थे। गुरुवार शाम दो दर्जन फ्लैट मालिक डीसी से मिले और बताया कि फ्लैट मालिक 34 लाख रुपये का बिल बिल्डर को दे चुके हैं। पिछले दो माह के बिल उनके पास नहीं पहुंचे। अब बिजली का बिल 92 लाख के ऊपर जा चुका है, जिसके चलते निगम ने लाइट काट दी। लोग बेहद परेशान हैं। डीसी ने एसडीएम निशांत यादव की ड्यूटी लगाई। एसडीएम ने निगम के एसई एसके शर्मा से बात की। एसई ने बताया कि छह माह से बिल जमा नहीं कराया गया। राशि एक करोड़ तक पहुंच गई है। ऐसे में बिल जमा होने के बाद ही स्थाई तौर पर बिजली लाइन छोड़ी जाएगी। वीरवार को दोनों पक्षों की मीटिंग में तय हुआ कि बिल्डर के पास पहले से ही फ्लैट मालिकों के 34 लाख रुपये बतौर बिल के जमा हैं। बाकी 58 लाख रुपये बिल्डर फ्लैट मालिकों की सिक्योरिटी राशि से काट ले। बिल्डर इसके लिए तैयार हो गया और शनिवार को बिल जमा करवाया जाएगा। देर शाम बिजली निगम ने बिल जमा होने पर लाइन चालू कर दी।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ली जिम्मेदारी
मीटिंग में तय हुआ कि अब जुलाई महीने से बिल बिल्डर के पास नहीं, बल्कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पास आएंगे। एसोसिएशन राशि एकत्र करके बिल जमा कराएगा। साथ ही फ्लैटों की मरम्मत का काम भी एसोसिएशन की देखेगी।
विज्ञापन


बिल्डर के पास 34 लाख रुपये पहले से फ्लैट मालिकों के जमा हैं। अब वह 58 लाख रुपये फ्लैट मालिकों की सिक्योरिटी राशि से निकाल कर कुल 92 लाख रुपये का बिल जमा करा देगा। इसके लिए लिखित में आदेश दिए गए हैं। फिलहाल सप्लाई चालू कर दी है।
-निशांत यादव, एसडीएम

प्रशासन की ओर से लिखित में आदेश मिले हैं कि बिल के लिए सिक्योरिटी राशि से पैसे निकालकर जमा करा दें। बिल्डिंग कंपनी की ओर से 92 लाख रुपये का बिल शनिवार को जमा करवा दिया जाएगा।
-अभिषेक आंनद, प्रवक्ता ओमेक्स हाइट

बिल्डर के पास पहले से फ्लैट मालिकों के 34 लाख बिल के जमा हैं। दो महीने से उन्हें बिल नहीं मिले। ऐसे में वे कैसे बिल जमा कराएं। एसडीएम ने बिल्डर को ही बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

-नरेश वर्मा, फ्लैट मालिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें