फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चक्की पर मिला सरकारी गेहूं

Fri, 13 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विवाद के दौरान पुलिस कर्मी और लोगों के बीच होती तू-तू, मैं-मैं। - फोटो : bureau
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार देर रात सरकारी गेहूं को एक निजी चक्की से बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को काबू भी किया है। इसमें चक्की मालिक अभिषेक, दीपक निवासी पंचम नगर और ट्रक चालक विजय यादव निवासी बिहार फिलहाल आबाद दुकान नंबर 110 अनाज मंडी शामिल हैं। अभिषेक और दीपक दोनों सगे भाई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। पूरे मामले में दो एफसीआई कर्मचारी सोनू निवासी माहरा और विकास निवासी जुआ की संलिप्तता पाई गई। यह दोनों फरार हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक ने सूचना दी थी कि सरकारी गेहूं निजी चक्कियों पर बेचा जा रहा है। सूचना पर विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस टीम ने पंचम नगर स्थित चक्की पर छापा मारा। इस दौरान यहां पर ट्रक से सरकारी गेहूं उतारा जा रहा था। पुलिस और विभाग के अधिकारियों ने गेहूं के कट्टों से भरा ट्रक कब्जे में ले लिया। गिनती करने पर इनकी संख्या 42 निकली। मौके से पुलिस ने चक्की मालिक अभिषेक और दीपक तथा ट्रक चालक विजय यादव को गिरफ्तार किया। बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के लोग भी इकट्ठे हो गए थे, जिन्होंने एडवोकेट राजीव वर्मा के नेतृत्व में चक्की मालिक के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने बताया कि यहां पर ये सरकारी माल की चोरी काफी समय से की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत फिलहाल जमाखोरी का मामला दर्ज किया है।

ऐसे पकड़ में आई चोरी
खरखौदा एरिया के इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक ने बताया कि उन्होंने 350 कट्टे गेहूं एफसीआई के पास भेजे थे। एफसीआई के जरिए ये कट्टे ट्रेन में लोड होने थे। यहां पर जब रिकॉर्ड देखा गया तो पता चला कि कट्टों में गड़बड़ है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरकारी गेहूं चक्की पर बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर ही हमने पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई की।
विज्ञापन


पहले सदर बाद में सिविल लाइन थाने ले गए ट्रक
इस मामले में कार्रवाई के लिए जो पुलिस कर्मी पहले पहुंचे थे, वे सदर थाने के थे। हालांकि जब लोगों ने विवाद शुरू कर दिया तो पुलिसकर्मी आननफानन में ट्रक लेकर चल पड़े। इसके बाद एडवोकेट राजीव वर्मा भी लोगों के साथ थाना सदर पहुंचे। जहां पर न्यायिक क्षेत्र की बात आई तो फिर गेहूं वाले ट्रक को थाना सिविल लाइन भेजा गया। इसके बाद ही सिविल लाइन में मामला भी दर्ज किया गया।

मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एफसीआई के नामजद दो कर्मचारी फरार हैं। मौके पर गेहूं के 42 कट्टे मिले थे, जिस पर सरकार की मोहर लगी हुई है। नरेंद्र मलिक की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजायब सिंह, प्रभारी, थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें