फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल फैक्ट्री में आग से भारी नुकसान

Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
फैक्ट्री के बाहर आग बुझाने के लिए खड़ी दमकल विभाग की गाड़ियां। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित बहालगढ़ के पास कंबल फैक्टरी में आग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


बहालगढ़ स्थित स्वदेशी कंबल फैक्टरी में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। फैक्टरी के कारिंदों ने मामले की सूचना प्रबंधक रश्मि को दी। रश्मि ने अग्निशमन विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। इस पर अग्निशमन विभाग की टीम ने चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मजदूरों ने भी मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद करीब सात घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रबंधक रश्मि ने बताया कि देर रात लगी आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग से फैक्टरी के गोदाम में रखा कच्चा माल जल गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई मजदूर आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें