फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से दौड़ेगी सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन पर ट्रेन

Thu, 16 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन से गोहाना-जींद की तरफ जाने वाली रेललाइन, जिसकी होनी है एनआई - फोटो : bureau
विज्ञापन
 सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर सपनों की ट्रेन बहुत जल्द ही दौड़ने लगेगी। इस लाइन पर ट्रेन चलने का सपना अगले माह जुलाई में पूरा हो रहा है। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन की एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) के लिए मुख्यालय की ओर से आदेश मिल चुके हैं। एनआई के बाद सोनीपत स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिल सकेगा। इसके लिए दिल्ली से रेलवे का सोनीपत स्टेशन मास्टर के पास पत्र पहुंच गया है।  
विज्ञापन


वर्ष 2008 में सोनीपत-जींद रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। दिसंबर 2015 में जाकर इस लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो सका। नई रेलवे लाइन के लिए सभी स्टेशन बनकर तैयार हैं। इसकी कुल लंबाई 79 किलोमीटर है। सोनीपत में बड़वासनी, मोहाना, लाठ और रभड़ा नए स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें मोहाना में ट्रेनों की क्रासिंग हो सकेगी। गोहाना जंक्शन के आगे ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई हैं। जिसमें भंभेवा में ट्रेनों की क्रासिंग हो सकेगी। यहां पर टू लेन है। इसके अलावा सिंगल पटरी का ट्रैक है। गौरतलब है कि सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन की परिकल्पना वर्ष 2005 में की गई थी। वर्ष 2007 में जमीनी स्तर पर रेलवे लाइन को लेकर काम शुरू हुआ। उस समय रेल लाइन की लागत 250 करोड़ रुपये थी, लेकिन जमीन अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं के चलते इसका बजट बढ़कर 800 करोड़ रुपये हो गया।

सोनीपत रेलवे स्टेशन अगले सप्ताह शुरू होगी प्री एनआई
रेल अधिकारियों के मुताबिक सोनीपत स्टेशन पर 22 जून से प्री एनआई शुरू हो रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्री एनआई के दौरान सोनीपत स्टेशन पर दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन की स्पीड कम की जाएगी। यह प्री एनआई 22 जून से 29 जून तक होगा।
विज्ञापन


30 जून व 1 जुलाई को होगी एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग)
सोनीपत स्टेशन पर गोहाना-जींद रेलवे लाइन को दिल्ली-अंबाला रेललाइन के साथ जोड़ने का काम 30 जून और 1 जुलाई को होगा। इस दौरान लाइन पर ब्लॉक लेकर ट्रेनों को रोका जाएगा। यह फिलहाल दो दिन तक होगा। एनआई के पूरी होने के बाद सोनीपत रेलवे स्टेशन को सोनीपत जंक्शन का दर्जा मिलेगा।

जुलाई में शुरू हो रही नई रेल लाइन की तैयारी के लिए मुख्यालय की ओर से आदेश मिले हैं। इस दौरान एनआई के दौरान काम करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी व अधिकारी मौजूद होंगे। इनके ठहरने के लिए धर्मशालाओं को बुक कराया जा रहा है।
-विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत

नई लाइन की एनआई के लिए मुख्यालय की ओर से आदेश मिल चुके हैं। 22 जून से प्री एनआई शुरू हो रही है। वहीं 30 जून और 1 जुलाई को एनआई होगी। इसके बाद रेलवे ट्रेन भी चला सकता है। उम्मीद है कि जुलाई में नई रेललाइन पर ट्रेन चलाई जा सकती है।
विज्ञापन

-एसके गौड़, एसएसई, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें