मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर प्रदर्शन करती आशा वर्कर
- फोटो : bureau
आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन की पदाधिकारियों ने जिला प्रधान सरोज की अध्यक्षता में रविवार को सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। उनका कहना था कि उनकी तनख्वाह समय पर नहीं मिलती और आंगनबाड़ी के लिए जो सामग्री आती है वो भी समय पर नहीं मिलती। राशन भी निमभन स्तर का आ रहा है। इससे पूर्व आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से मीटिंग का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन ओमपति देवी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से हम कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक मांगों का हल नहीं हो सका।
आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि हमें अपने पैसों से जनसंख्या गिनती के रजिस्टर लाने पड़ते हैं। हमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए प्रचार-प्रसार करना पड़ता है, लेकिन जब हमें वेतन और अच्छी सामग्री नहीं मिलेगी हम इस अभियान को कैसे आगे बढ़ाएंगे। तत्पश्चात उन्होंने मंत्री कविता जैन से मुलाकात की। मांगपत्र सौंपकर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने की आह्वान किया।